पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा अद्भुत शिवधाम, भीलवाड़ा का हरणी महादेव मंदिर क्यों है इतना खास?

Image credit: Internet

Harni Mahadev Mandir: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्थित हरणी महादेव मंदिर धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम माना जाता है. यह प्रसिद्ध शिवालय पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के नाम को लेकर मान्यता है कि यहां कभी बड़ी संख्या में हरण (हिरण) दिखाई देते थे, जिसके कारण इसका नाम “हरणी महादेव” पड़ गया. सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं. मंदिर परिसर का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान वर्षों पुरानी आस्था का केंद्र रहा है. भीलवाड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए हरणी महादेव मंदिर धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्राकृतिक आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है.   Read More ...

free visitor counters