कल का मौसम: दिल्ली-NCR में 43 डिग्री तापमान, पहाड़ों पर आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

Image credit: Internet

Kal Ka Mausam 10 June: एक तरफ उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान हैं. दिल्ली एनसीआर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. यहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मानसून ने भयंकर कहर बरपाया हुआ है. केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है. हालात इतने खराब हैं कि वहां के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना पड़ा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कल 10 जून के लिए बहुत ही गंभीर चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की पूरी संभावना है. आइए आपको बताते हैं कि कल (10 जून) को आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है. (Photos : PTI)   Read More ...

free visitor counters