रामपुर का 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील बदल रहे हजारों बच्चों की जिंदगी, दिन में ट्रेनिंग शाम को फ्री में पाठशाला

Image credit: Internet

सुनील बताते हैं कि जब वह खेल के मैदान में मेहनत करते थे. तब उन्हें एहसास हुआ कि गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सही माहौल और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता. कुछ बच्चे गरीबी की वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं तो कुछ को अच्छी तैयारी नहीं मिलती बस यहीं से उन्होंने शिक्षा के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने ब्लॉक चमरौआ की ग्राम पंचायत पट्टी कल्याणपुर से शिक्षा पाठशाला की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे दूसरे गांवों के लोग भी उनसे जुड़ते गए. आज करीब 15 ग्राम पंचायतों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और दो से ढाई हजार बच्चे इससे जुड़ चुके हैं इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं.   Read More ...

free visitor counters