VIDEO:ये कोई सोने की दुकान नहीं... इंजीनियर के घर छापा पड़ा तो निकले बिस्किट, कैश और करोड़ों के गहने

Image credit: Internet

Telangana ACB raid: तेलंगाना के माधापुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की छापेमारी ने हर किसी को चौंका दिया. आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक चीफ इंजीनियर के घर पर कार्रवाई की गई तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. तलाशी के दौरान घर से सोने के बिस्किट, भारी मात्रा में नकदी, सोने की चेन, हार, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान बरामद होने की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. छापेमारी कई घंटों तक चली, जिसमें इंजीनियर के घर और उससे जुड़े अन्य ठिकानों की भी जांच की गई. मामले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters