पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का तांडव, कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Image credit: Internet

पंजाब के फरीदकोट में एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने पंप कर्मचारियों पर हमला कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.   Read More ...

free visitor counters