Bageshwar News : कितने दिन में पूरा हो जाएगा कनाकटा पास ट्रेक? सितंबर-अक्टूबर में यहां जाना बेस्ट

Image credit: Internet

Kanakata Pass Trek : बागेश्वर का कनाकटा ट्रेक सितंबर और अक्टूबर में हिमालय की ऊंची चोटियों के शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता है. यह ट्रेक रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी है, जिसके लिए उचित तैयारी और गाइड की जरूरत होती है. लोकल 18 से पर्वतारोही जीतू दानू बताते हैं कि समुद्र तल से करीब 4,600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने वाला यह ट्रेक मध्यम से कठिन श्रेणी में आता है. इस ट्रेक को पूरा करने में आठ से 10 दिन लग सकते हैं. ट्रेक के दौरान पर्याप्त पानी पीना, आराम करना और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना जरूरी है. गर्म कपड़े, रेन जैकेट, टोपी, दस्ताने, पानी की बोतल, टॉर्च, प्राथमिक उपचार सामग्री और व्यक्तिगत दवाइयां साथ रखना जरूरी है.   Read More ...

free visitor counters