घरेलू उपायों से दूर करें टैनिंग और डार्क सर्कल, शादी में दिखेंगी दमकती

Image credit: Internet

शादी के मौके पर दुल्हन हर कोई सबसे सुंदर दिखना चाहती है. इसके लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं, बल्कि त्वचा की पहले से सही देखभाल भी जरूरी होती है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, रसोई में मौजूद कुछ चीजें भी त्वचा की देखभाल में काफी मददगार होती हैं. टैनिंग दूर करने के लिए दही, हल्दी, नींबू का रस और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे व हाथों पर लगाएं. 15 मिनट बाद धोने से त्वचा में निखार आता है. इसके अलावा टमाटर और चीनी का मिश्रण प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि डार्क सर्कल की समस्या के लिए कॉफी को पानी में मिलाकर बर्फ जमा लें और उसे कपड़े में लपेटकर आंखों के नीचे हल्के से लगाएं. इससे सूजन कम होती है और त्वचा तरोताजा महसूस करती है.   Read More ...

free visitor counters