20 हजार की लागत, 1.5 लाख तक मुनाफा! किसान भाई करें इस हरे चीज की खेती, बना देगी मालामाल

Image credit: Internet

High profit beans farming model : कम लागत में ज्यादा कमाई की सोच रहे किसान पौधा बींस की खेती अपना सकते हैं. यह तीन-चार महीने की फसल है और बेल वाली बींस की तरह खूंटा-रस्सी पर खर्च नहीं करना पड़ता, जिससे लागत घटती है. किसान चैतन कश्यप के अनुसार आधे एकड़ में दो बार जुताई, रोटावेटर से भुरभुरी मिट्टी और ढाई फीट की दूरी पर बेड तैयार कर ड्रिप सिंचाई बिछाई जाती है. एक-एक फीट पर बीज बोकर गोबर खाद दिया जाता है, बाद में डीएपी, यूरिया व पोटाश का हल्का प्रयोग करें. रोग-कीट नियंत्रण जरूरी है. 20–25 हजार की लागत में मौजूदा 50–60 रुपये किलो भाव पर 1–1.5 लाख तक शुद्ध मुनाफा संभव है.   Read More ...

free visitor counters