Video: 1 बार लगाएं, 4 बार काटें! इस घास को खिलाते ही बाल्टी भर दूध देंगी गाय-भैंस, फैट देख दंग रह जाएंगे
Berseem Fodder Benefits: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी व्यवसाय में पशुओं का आहार ही मुनाफे की असली कुंजी है. सीतामढ़ी के प्रगतिशील किसान कौशल यादव ने बरसीम को पशुपालकों के लिए वरदान बताया है. उनके अनुसार यह केवल घास नहीं बल्कि दुधारू पशुओं के लिए एक संपूर्ण सुपरफूड है. जो दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में जादुई सुधार लाता है. कौशल यादव बताते हैं कि बरसीम में मिनरल्स, विटामिन, आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि एक बार बुवाई के बाद इसकी 3 से 4 बार कटाई की जा सकती है. इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. पशुपालकों को लंबे समय तक सस्ता व पौष्टिक चारा मिलता रहता है. दूध के कारोबार में असली खेल फैट का होता है. कौशल यादव का अनुभव है कि बरसीम खिलाने से गाय-भैंस के दूध में फैट की मात्रा बढ़ जाती है. जिससे उन्हें बाजार में दूध का बेहतर भाव (फैट आधारित गणना पर) मिल रहा है. कम लागत में अधिक मुनाफे का यह वैज्ञानिक चारा प्रबंधन छोटे किसानों के लिए स्वरोजगार का बड़ा सहारा बन रहा है. Read More ...
Related posts
मंदिर से दरगाह तक निकली हनुमत ध्वज शोभा यात्रा, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
बढ़ते तापमान में मछलियों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें देखभाल, बेहतर होगी ग्रोथ
लश्कर पर कानून का हथौड़ा, आतंकवादी की संपत्ति जब्त, UAPA कानून के तहत एक्शन
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail