पटना में बिक रहा 80 रुपये का एक सेब, ‘रॉकेट एप्पल’ बना स्टेटस सिंबल,जानिए क्या है खासियत

Image credit: Internet

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित फल बाजार में इन दिनों एक खास विदेशी सेब चर्चा में है. ‘रॉकेट सेब’ नाम का यह छोटा सा फल अपनी ऊंची कीमत और खास पैकेजिंग के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर माना जा रहा है. यह खासतौर पर वीआईपी और अमीर ग्राहकों के बीच ज्यादा पसंद किया जा रहा है.दुकानदारों के अनुसार, यह सेब न्यूज़ीलैंड से दिल्ली या कोलकाता होते हुए पटना पहुंचता है. आधा किलो के एक डिब्बे में सिर्फ 5 सेब होते हैं, जिसकी कीमत करीब 400 रुपये है. यानी एक सेब करीब 80 रुपये का पड़ता है. इसकी डिमांड भी ज्यादा नहीं है, रोजाना केवल 2-3 डिब्बे ही बिकते हैं.यह सेब आकार में छोटा, लगभग गोल्फ बॉल जितना होता है, लेकिन स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होता है. यह कुरकुरा और रसदार भी होता है, इसलिए इसे हेल्दी स्नैक माना जाता है.इस सेब को वैज्ञानिक रिसर्च के बाद तैयार किया गया है और इसे खास ब्रांड के तौर पर बेचा जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि यह सेब अब सिर्फ फल नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters