तुलसी से घर पर बनाएं फेस पैक, गर्मियों में निखर जाएगी आपकी त्वचा
गर्मी के मौसम में धूल और धूप के कारण त्वचा की चमक कम हो जाती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन घर पर भी आसान तरीकों से त्वचा की देखभाल की जा सकती है. आयुष चिकित्सक के अनुसार तुलसी के पत्ते त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखते हैं. उन्होंने बताया कि तुलसी के 10–15 पत्तों को धोकर पीस लें और इसमें एक चम्मच दही व आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15–20 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है. तुलसी मुंहासों को कम करने में मदद करती है, जबकि दही त्वचा को पोषण देता है और शहद उसे मुलायम बनाता है. Read More ...
Related posts
मंदिर से दरगाह तक निकली हनुमत ध्वज शोभा यात्रा, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
बढ़ते तापमान में मछलियों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें देखभाल, बेहतर होगी ग्रोथ
लश्कर पर कानून का हथौड़ा, आतंकवादी की संपत्ति जब्त, UAPA कानून के तहत एक्शन
SRH की हार पर कोच का फूटा गुस्सा, डेनियल विटोरी ने इसे बताया सबसे बड़ा विलेन
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
SRH की हार पर कोच का फूटा गुस्सा, डेनियल विटोरी ने इसे बताया सबसे बड़ा विलेन
29-03-26 03:03:20pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail