हीरो वाला अंदाज भूल गया ‘डोगेश भाई’, मां ने शैंपू लगाया तो झाग में चुपचाप खड़ा रहा कुत्ता!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंटरनेट का मशहूर डॉगी ‘डोगेश भाई’ नहाते हुए नजर आ रहा है. आमतौर पर अपने दबंग अंदाज और शानदार छलांगों के लिए मशहूर यह जर्मन शेफर्ड इस बार बिल्कुल अलग रूप में दिखाई दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी ‘मॉम’ उसे शैंपू से नहला रही हैं और वह सफेद झाग से ढका हुआ बिल्कुल शांत खड़ा है. डोगेश भाई का यह रूप देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं. जो डॉगी आमतौर पर बहुत रौबदार और ताकतवर दिखता है, वही नहाने के समय एक मासूम ‘गुड बॉय’ बन जाता है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद “व्होलसम कंटेंट” बता रहे हैं. कई यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि शैंपू की बोतल देखते ही डोगेश भाई का सारा स्वैग गायब हो जाता है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दुनिया के लिए चाहे कोई कितना भी ‘बॉस’ क्यों न हो, अपनी मां के सामने हर कोई बच्चा ही बन जाता है.Video Credit: Instagram-@theinfovision   Read More ...

free visitor counters