मैदा, दूध और चीज से तैयार करें क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, स्वाद आएगा एकदम रेस्टोरेंट जैसा

Image credit: Internet

White Sauce Pasta Recipe: नाश्ते में कुछ खास बनाना है तो घर पर क्रीमी और चीजी व्हाइट सॉस पास्ता बना सकते हैं. इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है. इसके लिए उबला पास्ता, दूध, फ्रेश क्रीम, चीज, बटर, मैदा, प्याज, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न लें. इसमें ब्रोकली या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी डाल सकते हैं. सबसे पहले बटर में प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और ब्रोकली को हल्का भून लें. सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, ताकि हल्का क्रंच बना रहे. अब दूसरे पैन में बटर गर्म करें. इसमें एक चम्मच मैदा डालकर भूनें. धीरे-धीरे करीब दो कप दूध डालें और लगातार चलाते रहें. सॉस गाढ़ी होने पर इसमें चीज और फ्रेश क्रीम मिलाएं. अब चिली फ्लेक्स और भुनी हुई सब्जियां डालें. इसके बाद उबला पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट पकाने के बाद क्रीमी और चीजी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है. इसे गर्मा गर्म सर्व करें.   Read More ...

free visitor counters