Video: दोस्त के एक आइडिया ने रातों-रात बदली किस्मत! न नौकरी की चिंता, न बाजार की टेंशन; अब कमा रहे लाखों

Image credit: Internet

Fish Farming Success Story: बिहार के अररिया जिले के नीरज झा उर्फ निक्कू कुमार झा आज युवाओं के लिए स्वरोजगार का चेहरा बन गए हैं. कभी पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले नीरज ने दोस्तों की सलाह और सोशल मीडिया (यूट्यूब) से सीखकर मत्स्य पालन की शुरुआत की. आज वे रानीगंज प्रखंड के बगुलाहा पंचायत में डेढ़ एकड़ के तालाब से हर सीजन ₹3 लाख तक का मुनाफा कमा रहे हैं. नीरज ने महज दो साल पहले कटिहार से मछलियों के बीज लाकर इस काम की शुरुआत की थी. पहले ही प्रयास में मिली बंपर सफलता के बाद उन्होंने इसे बड़े स्तर पर फैलाया. आज उनके तालाब में रोहू, कतला, रेबा और बिग्रेड जैसी सात प्रजातियों की मछलियां तैयार होती हैं. जिनका वजन 1 से 2 किलो तक होता है. नीरज की सफलता केवल मछली पालन तक सीमित नहीं है. वे मिथिला की संस्कृति (मछली, पान, मखाना) को बढ़ावा देने के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग भी कर रहे हैं. उनके पास 6 भैंस और 3 गायें हैं. जिससे सालभर में लाखों की अतिरिक्त आय होती है. अररिया से तैयार मछलियां अब पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा के बाजारों तक अपनी धमक जमा रही हैं.   Read More ...

free visitor counters