मावा के बिना घर पर बनाएं मिल्क पाउडर रोल बर्फी, ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग बढ़ाएगी स्वाद, सिर्फ 30 मिनट में होगी तैयार

Image credit: Internet

Milk Powder Barfi Recipe: घर पर मिठाई बनाने के लिए हर बार मावा और ज्यादा घी की जरूरत नहीं होती. मिल्क पाउडर, दूध, चीनी और थोड़े से देसी घी से आसान रोल बर्फी तैयार की जा सकती है. खजूर, काजू और पिस्ता की स्टफिंग इसके स्वाद को और खास बनाती है. तैयार मिश्रण को रोल बनाकर करीब 30 मिनट फ्रीजर में रखने से यह अच्छी तरह सेट हो जाता है. सेट होने के बाद इसे गोल स्लाइस में काटकर खूबसूरत बर्फी तैयार की जा सकती है. त्योहार, पूजा या अचानक आए मेहमानों के लिए यह झटपट बनने वाली मिठाई अच्छा विकल्प हो सकती है.   Read More ...

free visitor counters