हैदराबाद में भी विराजे बाबा श्याम, दक्षिण के खाटू धाम में 30 साल से सज रहा आस्था का दरबार

Image credit: Internet

Hyderabad Shyam Temple: हैदराबाद के काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर आज दक्षिण भारत के खाटू धाम के रूप में प्रसिद्ध है. 30 वर्षों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है. राजस्थान से दूर बसे राजस्थानी समाज के लिए यह मंदिर संस्कृति, विश्वास और भक्ति का बड़ा सहारा है. यहां बाबा श्याम के दर्शन से भक्तों को खाटू धाम जैसी शांति का अनुभव होता है. फाल्गुन महोत्सव, श्याम कीर्तन और छप्पन भोग जैसे भव्य आयोजन हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं. यह मंदिर सामाजिक एकता और परंपराओं को संजोने का भी प्रमुख स्थान बन चुका है.   Read More ...

free visitor counters