बेहोशी का बहाना,प्यार का खजाना!बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया सरप्राइज,देख नम हुई मास्टर साहब की आंखें!

Image credit: Internet

Viral Video : स्कूल में बच्चों द्वारा दिया गया एक भावुक कर देने वाला सरप्राइज इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि बच्चे पहले बेहोशी का बहाना बनाकर प्रिंसिपल को बुलाते हैं. जैसे ही प्रिंसिपल वहां पहुंचते हैं, अचानक “हैप्पी बर्थडे” गाने से गूंज उठता है और बच्चे फूल लेकर सामने आ जाते हैं. यह देख प्रिंसिपल भावुक हो जाते हैं. इस प्यारे पल को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी भावुक हो गए हैं. लोग बच्चों की मासूमियत और अपने शिक्षक के प्रति प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे पल ही शिक्षक और छात्रों के रिश्ते को खास बनाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.   Read More ...

free visitor counters