स्कूल की थकान नहीं, मस्ती से भरा दिन, बेटे ने घर लौटते समय टीचर की एक्टिंग कर पापा को लोटपोट किया!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटे से बच्चे को उसके पिता स्कूल से घर लेकर जा रहे हैं. आमतौर पर बच्चे स्कूल के बाद थके हुए नजर आते हैं, लेकिन यह नन्हा मासूम तो ऊर्जा से भरा हुआ था. पापा की गोद में बैठकर वह पूरे उत्साह के साथ अपने पहले कुछ स्कूल दिनों का हर छोटा-बड़ा किस्सा सुनाता जा रहा था. रास्ते भर वह क्लासरूम में हुई हर बात का “लाइव कमेंट्री” देता रहा—किसने क्या किया, कौन शरारत कर रहा था और कब टीचर ने डांटा. लेकिन इस पूरे सफर का सबसे मजेदार पल तब आया जब बच्चे ने अपनी टीचर की हूबहू नकल उतारी. उसने गुस्से वाला चेहरा बनाकर जोर से कहा, “चुप चाप बैठो!” उसकी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और टाइमिंग इतनी परफेक्ट थी कि उसके पिता अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इतना ही नहीं, बच्चे ने अपने छोटे-छोटे “कांड” भी बड़े मजेदार अंदाज में सुनाए, जिससे साफ था कि वह क्लास का एंटरटेनर है. उसकी मासूमियत और कहानी सुनाने का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर ढेरों प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दिनभर की थकान के बाद हर माता-पिता को ऐसे ही पलों का इंतजार रहता है. Video Credit: Instagram- @sky.appan @sanjay_appan Read More ...
Related posts
समुद्र में गिरा पवन हंस का हेलिकॉप्टर! अंडमान से आई चौंकाने वाली तस्वीरें
लूला दा सिल्वा- अजीत डोभाल से कुछ इस अंदाज में की मुलाकात... वायरल हुआ वीडियो
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
जिस देश जाकर बर्बाद हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज, अब आठ साल बाद वही का दौरा
24-02-26 12:02:26pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail