सतना से 18 KM दूर जंगल वाला पार्क, 10 हजार पौधे, वॉच टावर और इलेक्ट्रिक साइकिल, 10 रुपये में घूमिए नरों हिल्स
Biodiversity Park in Satna: अगर आप मध्य प्रदेश के सतना शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ घंटे प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं, तो बरहटा का नरों हिल्स बायोडायवर्सिटी पार्क आपके लिए खास जगह हो सकती है. यहां पहुंचते ही आपको आम शहर वाले पार्क जैसा माहौल नहीं बल्कि पहाड़ी, जंगल, हरियाली और नेचर ट्रेक का अलग ही अनुभव मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इस जगह को सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं बनाया गया है बल्कि वन क्षेत्र में कम होती जा रही पेड़-पौधों की प्रजातियों को बचाकर रखने के लिए इसे बायोडायवर्सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है. यहां घूमते हुए आपको ऐसी कई प्रजातियों के पेड़-पौधे भी देखने को मिल सकते हैं, जो आम जंगलों में अब आसानी से नजर नहीं आते. पार्क में नेचर ट्रेल, बटरफ्लाई गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, वॉच टावर, बैठने के लिए शेड और बेंच जैसी सुविधाएं भी हैं. वहीं पहाड़ी से आसपास का हरियाली भरा नजारा इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail