स्किन के लिए रामबाण योग, कुछ मिनट रोज करें और पाएं हेल्दी ग्लो

Image credit: Internet

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हेल्दी और चमकदार दिखे. ऐसे में योग एक आसान और प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आ रहा है. योगाचार्य के अनुसार, कुछ खास योगासन और प्राणायाम को रोजाना करने से त्वचा में निखार लाया जा सकता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो मिलता है. योगाचार्य ने बताया कि पादहस्तासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर ताजगी आती है. वहीं अधो मुख शवासन से खून का प्रवाह चेहरे की ओर बढ़ता है, जिससे स्किन को बेहतर पोषण मिलता है. इसके अलावा कपालभाति प्राणायाम शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. पश्चिमोत्तानासन तनाव कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जो चेहरे की खूबसूरती के लिए जरूरी है. योगाचार्य ने अनुलोम-विलोम को भी बेहद असरदार बताया है. यह आसान प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाता है और खून को शुद्ध करता है. इससे चेहरा प्राकृतिक रूप से निखरता है.   Read More ...

free visitor counters