Knowledge: आसमान में दिखने वाले हर बादल का है अलग राज, जानिए कौन लाता है तेज बारिश और तूफान

Image credit: Internet

Monsoon Knowledge: मानसून में दिखने वाले बादल अलग-अलग होते हैं और हर बादल का अपना स्वभाव होता है. मध्य प्रदेश के सागर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी विवेक छलोत्रे के अनुसार, मुख्य रूप से क्यूम्यलोनिंबस (Cumulonimbus), निम्बोस्ट्रेटस (Nimbostratus), स्ट्रेटस (Stratus), क्यूम्यलस (Cumulus) और ऑल्टोस्ट्रेटस (Altostratus) बादल देखने को मिलते हैं. क्यूम्यलोनिंबस सबसे शक्तिशाली बादल होते हैं. ये गहरे काले दिखाई देते हैं और तेज बारिश, गरज-चमक तथा ओलावृष्टि का कारण बनते हैं. निम्बोस्ट्रेटस और ऑल्टोस्ट्रेटस बादल पूरे आसमान को ढक लेते हैं और कई घंटों तक लगातार मध्यम बारिश कराते हैं. स्ट्रेटस बादल मानसून के दौरान कम ऊंचाई पर तेजी से चलते हुए दिखाई देते हैं और इनमें नमी अधिक होने से बारिश की संभावना रहती है. वहीं क्यूम्यलस बादल पूरे साल बनते हैं और मौसम खराब होने पर आंधी-तूफान के साथ बारिश ला सकते हैं. बादल सूरज की गर्मी से उठने वाली नमी के ऊपर जाकर संघनित होने से बनते हैं. जितने गहरे काले बादल होते हैं, उनमें पानी की मात्रा उतनी ही अधिक होती है.   Read More ...

free visitor counters