रेलवे का मेगा ट्रांसफॉर्मेशन! स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाओं से चमकेगा सिकंदराबाद स्टेशन, जानें कब होगा तैयार

Image credit: Internet

Secunderabad Railway Station Redevelopment: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए आधुनिक स्काईवॉक बनाया जा रहा है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में 32 एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी. परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिलेगा. रेलवे प्रशासन का लक्ष्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना और बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप आधुनिक ढांचा तैयार करना है.   Read More ...

free visitor counters