लड़की है या रियल लाइफ हल्क? खिलौने की तरह रस्सी से 100 ईंटों को बांध यूं उठा लिया, देख होगा अचरज!

Image credit: Internet

घर बनाने वाले मजदूरों को अक्सर आपने 10-12 ईंट एक साथ उठाते हुए देखा होगा. ऐसा करना सबके बस की बात नहीं होती है, लेकिन ये मजदूर बिना थके-हारे ईंटों को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह पहुंचाते हैं. लेकिन आज हम आपको काजल नाम की एक पावरफुल लड़की का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वो रस्सी से बांधकर लगभग 100 ईंटों को एक साथ उठाती हुई नजर आ रही है. इसे देखकर किसी को भी अचरज होगा कि आखिर वो ऐसा कैसे कर लेती है. इतना ही नहीं, वीडियो देखकर तो आप कहेंगे कि ये लड़की है या रियल लाइफ हल्क, जो इतने सारे वजनदार ईंटों को आसानी से उठा रही है. हालांकि, जब हमने काजल के अकाउंट को देखा तो पाया कि वो कभी बाइक उठाती हैं, तो कभी कोई दूसरी चीज. यह वीडियो वायरल हो रहा था, इसलिए हम आपको दिखा रहे हैं. अगर काजल को कोई आपत्ति होती है, तो न्यूज 18 इसे तुरंत हटा देगा.   Read More ...

free visitor counters