बाइक टैक्सी चलाने वालों की सबसे बड़ी समस्या का खोजा हल, शख्स ने फोन लगाने का निकाला गजब जुगाड़!

Image credit: Internet

अक्सर बाइक टैक्सी चलाने वाले लोगों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. जब वो धूप में बाइक चलाते हैं, और हैंडल पर मोबाइल लगाए रहते हैं, तो ज्यादा रोशनी की वजह से, उन्हें स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आता. इस वजह से उन्हें ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है. इस चक्कर में उनकी बैटरी भी जल्दी खर्च हो जाती है. पर एक शख्स ने इस समस्या का गजब जुगाड़ खोज लिया. इंस्टाग्राम अकाउंट @capitaomotoboy पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें शख्स ने प्लास्टिक के डिब्बे को काटकर उसे बाइक पर लगा लिया और उसके अंदर ही अपना फोन फंसा लिया. इस तरह फोन सुरक्षित भी है, बारिश से बचा रहेगा और अंधेरे में होने की वजह से स्क्रीन भी अच्छे से नजर आएगी. वीडियो को 23 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters