किचन में खाना बनाते-बनाते बजा राष्ट्रगान, महिला ने तुरंत छोड़ दिया काम, VIDEO ने जीता दिल

Image credit: Internet

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रसोई में खाना बनाते हुए नजर आती है. तभी अचानक बज रहे राष्ट्रगान की धुन सुनाई देती है. जैसे ही महिला को राष्ट्रगान सुनाई देता है, वह तुरंत अपना सारा काम छोड़कर सीधे खड़ी हो जाती है और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान खत्म होने तक वहीं खड़ी रहती है.इस छोटे से वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. यूजर्स महिला की देशभक्ति और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो हमें सिखाता है कि चाहे हम कहीं भी हों, राष्ट्रगान के प्रति सम्मान दिखाना हर नागरिक का कर्तव्य है. यही वजह है कि यह भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters