200 साल पुराना आम का पेड़ गाजीपुर के सुहवल गांव के लोगों के लिए बना धरोहर, एक सीजन में देता है 2500 किग्रा आम, जाने

Image credit: Internet

गाजीपुर के सुहवल गांव की प्रसिद्ध दिल्लू राय की बारी में स्थित यह पेड़ अपनी विशालता और पैदावार के लिए जाना जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक सीजन में इससे 20 से 25 कुंतल तक आम का उत्पादन होता है. इसकी डालियां इतनी फैली हुई हैं कि दूर से देखने पर यह किसी बरगद के पेड़ जैसा दिखाई देता है. एक घंटा बैठते थे, 200 से 300 आम गिर जाते थे. गाजीपुर के उतरौली निवासी सतीश पांडे बताते हैं कि उनका ननिहाल सुहवल गांव में है और बचपन की गर्मियों की छुट्टियां इसी पेड़ की छांव में बीती हैं. उन्होंने कहा, जब नानाजी जिंदा थे, तब गर्मी की छुट्टियों में हम लोग इसी पेड़ के नीचे दिनभर खेलते थे.   Read More ...

free visitor counters