कौन है ज्यादा पावरफुल - एआई या इंसान? पीएम मोदी बोले, इतिहास बदलने वाला है ये दौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव इतिहास का बड़ा बदलाव बताया है. उन्होंने कहा कि हर कुछ शताब्दियों में एक ऐसा दौर आता है जो सभ्यता की दिशा बदल देता है. आज एआई वही भूमिका निभा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पत्थरों से पहली बार चिंगारी निकली थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वही सभ्यता की नींव बनेगी. जब भाषा को लिपि में बदला गया, तब लोगों को अंदाजा नहीं था कि लिखित ज्ञान भविष्य की व्यवस्था की रीढ़ बनेगा. उन्होंने कहा कि जब पहली बार वायरलेस सिग्नल भेजे गए, तब किसी ने नहीं सोचा था कि पूरी दुनिया एक दिन रियल टाइम में जुड़ जाएगी. उसी तरह आज एआई का असली प्रभाव हमें पूरी तरह समझ नहीं आ रहा है. प्रधानमंत्री के मुताबिक, एआई सिर्फ मशीनों को स्मार्ट नहीं बना रही है. यह इंसानों की क्षमता को कई गुना बढ़ा रही है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार बदलाव की रफ्तार बहुत तेज है और इसका दायरा भी बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि पहले किसी नई तकनीक का असर दिखने में दशकों लग जाते थे. लेकिन अब बदलाव तेजी से हो रहा है. मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर गहरा और व्यापक है. Read More ...
Related posts
सेम के पौधों में फंगस की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं फिटकरी वाला आसान उपाय
हिमाचल के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, नाबालिग पर आरोप
VIDEO: प्रवीण आमरे ने बल्लेबाजों को किवी स्पिनर्स से निपटने की क्या दी सलाह
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: प्रवीण आमरे ने बल्लेबाजों को किवी स्पिनर्स से निपटने की क्या दी सलाह
07-03-26 01:03:30pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail