ठेला पलटने से सड़क पर बिखरी सब्जियां, राहगीरों ने गाड़ियां रोककर सब्जी वाले वाले की की मदद!

Image credit: Internet

नासिक के नवश्या गणपति सिग्नल के पास स्थित सिग्नल के पास एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. बताया जा रहा है कि एक सब्जी विक्रेता का ठेला सड़क के गड्ढे से टकराकर पलट गया, जिससे उसकी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं. उसी समय सिग्नल हरा हो चुका था, लेकिन वहां मौजूद कई लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और सब्जी वाले की मदद के लिए आगे आ गए. राहगीरों ने मिलकर सड़क पर बिखरी सब्जियों को उठाकर फिर से ठेले में रखने में उसकी सहायता की. इस छोटे से लेकिन दिल छू लेने वाले पल ने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में इंसानियत और आपसी सहयोग की भावना जिंदा है. यह घटना अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है और मानवता की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आई है. Video Credit: Instagram- @real_roshaan   Read More ...

free visitor counters