दिल्ली के 5 रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल सेवा बंद, स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ने लिया फैसला

Image credit: Internet

Delhi Railway Parcel Service: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवा को बंद रखने का फैसला लिया है. यह व्यवस्था 12 अगस्त से 15 अगस्त तक लागू रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ व सामान की आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. इस दौरान इन स्टेशनों से पार्सल की बुकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ट्रेन के जरिए सामान भेजने वाले यात्रियों और व्यापारियों को इस बदलाव का ध्यान रखना होगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पार्सल बुकिंग की योजना बनाते समय इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखें.   Read More ...

free visitor counters