Video: हरियाणा को टक्कर दे रहा है बिहारी लड़का! मिट्टी से शुरू हुआ खेल अब करोड़ों के बाजार में तब्दील

Image credit: Internet

Success Story: छपरा के जलालपुर प्रखंड के धराण बाजार निवासी विनय प्रसाद नई पीढ़ी के लिए मिसाल बन गए हैं. कभी दूसरे राज्यों में मजदूरी करने वाले विनय अब अपने गांव में ही फाइबर सजावट उद्योग के मालिक हैं. युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. विनय ने पहले दूसरों के यहां फाइबर से स्टेज और सजावटी सामान बनाना सीखा, लेकिन पूंजी न होने के कारण खुद का काम शुरू नहीं कर सके. बाद में भाई के साथ घर पर दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी आदि की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर बेचनी शुरू कीं. इससे जो थोड़ी कमाई हुई, उसी से कम बजट में फाइबर सजावट का काम शुरू किया. देखते ही देखते कारोबार बढ़ता गया और आज उनके साथ आधा दर्जन से अधिक युवक काम कर रहे हैं. यहां तैयार फाइबर के स्टेज, मूर्तियां, कठपुतलियां और अन्य सजावटी सामान न सिर्फ बिहार, बल्कि झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक सप्लाई हो रहे हैं. विनय अब इस उद्योग को और विस्तार देकर ज्यादा रोजगार देने की योजना बना रहे हैं.    Read More ...

free visitor counters