क्लासरूम बना डांस फ्लोर, Bollywood Songs पर मैडम जी ने बच्चों के साथ किया डांस, जीता इंटरनेट का दिल!

Image credit: Internet

Viral Video: स्कूल का माहौल उस वक्त पूरी तरह बदल गया जब एक टीचर ने क्लासरूम को ही डांस फ्लोर बना दिया. बॉलीवुड गानों की धुन बजते ही मैडम जी बच्चों के साथ झूम उठीं. बच्चे भी पूरे जोश में उनके साथ स्टेप्स मिलाते नजर आए. पढ़ाई के बीच इस तरह का मस्ती भरा पल बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह ले आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग मैडम जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ऐसे टीचर्स बच्चों के लिए पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि मजेदार बना देते हैं. बता दें, इस वीडियो को @fit_wid_ambika नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..   Read More ...

free visitor counters