बुर्के में कांवड़ उठाकर निकली Muslim महिला, ‘बम-बम भोले’ से गूंज उठा पूरा इलाका!

Image credit: Internet

संभल की तमन्ना मलिक इन दिनों आस्था और सद्भाव की मिसाल बनकर चर्चा में हैं. महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली तमन्ना का रास्ते भर फूलों से स्वागत हुआ. नूरपुर और बिजनौर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से माहौल गूंज उठा. बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक का संकल्प लिया है. उनके साथ शिव भक्तों का जत्था भी चल रहा है और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे आस्था और भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं. Video Credit: Instagram- @officialgagankamboj   Read More ...

free visitor counters