VIDEO: जीत के बाद गुस्से से तमतमाए गौतम गंभीर ने किस-किस को लपेट दिया?
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी वनडे में 9 विकेट से रौंदने और सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर खासे आक्रामक मूड में दिखाई पड़े. गंभीर ने पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद आलोचकों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताते हुए आईपीएल टीम के एक ऑनर को साफ-साफ नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें हमारे क्षेत्र में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है. जीत के बात गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेस्ट मैच में हार के बाद मिली हार के बाद हुई तीखी प्रतिक्रिया किए गए सवाल पर खासी आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त की. पिछले दिनों टेस्ट सीरीज में हार के बाद मैदान पर काफी बातें सुनने और देखने को मिलीं, बतौर कोच आप पर इसका कितना असर पड़ता है और इन बातों को आप कितना सीरियस लेते हैं?, पर गंभीर ने आलोचकों पर पलटवार करते कहा, इसमें कोई संदेह नही कि बहुत बातें हुईं क्योंकि सीरीज का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गया. लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि किसी भी मीडिया ने, पत्रकार ने यह नहीं लिखा कि हम पहला टेस्ट मैच बिना कप्तान के खेले थे. चोटिल कप्तान ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी नही की. और हार का अंतर 30 रन था. गौतम बोले, जब जबकि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर सफाई नहीं देता, तो इसका मतलब यह नहीं है कि जो तथ्य हैं, उन्हें आप दुनिया या देश को मत दिखाओ. आप जब बदलाव के दौर में खेलते हैं और आप अपने उस कप्तान को खो देते हैं, तो आपका मुख्य बल्लेबाज भी है. आप ऐसे बल्लेबाज को खो देते हैं, जिसने पिछले 7 टेस्ट में करीब हजार रन बनाए, तो निश्चित रूप से आपको सामने वाली टीम के खिलाफ मुश्किल होती है. Read More ...
Related posts
टी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसान
हनी ट्रैप गैंग! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार, इंदौर का राज खुला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
टी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसान
10-03-26 04:03:18pm -
अक्षर को देखने गए, मिल गए हार्दिक पांड्या... भारत को कैसे मिला था सुपर ऑलराउंडर?
10-03-26 03:03:40pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail