गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डालकर एयरपोर्ट से निकले हार्दिक पंड्या, SA से हार के बाद चेन्नई पहुंची टीम

Image credit: Internet

तमिलनाडु: भारतीय टीम चेन्नई पहुंच गई है. 26 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले सुपर-8 मैच में भारतीय टीम जिम्बाब्वे का सामना करेगी. इस बीच एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ उनके कंधे में हाथ डालकर एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं. हार्दिक पंड्या, मुंबई से कोलंबो और अब अहमदाबाद से चेन्नई तक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है. एक यूजर ने तो साउथ अफ्रीका से हार के बाद ये तक लिख दिया कि, शायद इन्हीं सब चीजों की वजह से BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पार्टनर साथ ले जाने से रोका था, क्योंकि उन्हें पता था कि World Cup को डिफेंड करने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है जिससे खिलाड़ियों का ध्यान न भटके, लेकिन मिस्टर हार्दिक पंड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड से दूर कैसे रह सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters