Kota News: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, 96 हजार की वसूली का आरोप, हनीट्रैप केस में युवती गिरफ्तार
Kota Honey Trap Case: कोटा पुलिस ने हनीट्रैप और अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए की इनामी युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक चेतना उर्फ गुनगुन कोटड़ी की रहने वाली है और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रही थी. आरोप है कि लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को पेट्रोल पंप पर बुलाया गया था. इसके बाद युवती उसकी कार में बैठी और रास्ते में कथित साथियों ने कार रुकवा ली. आरोपियों ने मारपीट और चाकू की धमकी देकर पीड़ित को बंधक बनाया तथा झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. पुलिस का दावा है कि पीड़ित से अंता और बारां में दो एटीएम के जरिए 96 हजार रुपए निकलवाए गए. विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवती को गिरफ्तार किया. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail