सिंधु दर्शन पर अनुदान, होम स्टे को बढ़ावा और जमीन खरीद पर बड़ा फैसला; सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

Image credit: Internet

Bihar Cabinet Decision : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में पर्यटन, रोजगार, संस्कृति और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. कैबिनेट ने बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना-2026, मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन योजना और सिंधु दर्शन अनुदान योजना को स्वीकृति दी. अब पर्यटक हेलिकॉप्टर से राजगीर, वाल्मीकिनगर और मां मुंडेश्वरी मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे। वहीं बिहार के लोगों को लद्दाख में सिंधु नदी दर्शन के लिए 20 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसके अलावा आशुलिपिक भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई है.   Read More ...

free visitor counters