ब्रह्मोस से दोगुनी स्‍पीड, दुश्‍मन के आंख-नाक, कान को कर देती है सुन्‍न, फिर यह मिसाइल लाती है तबाही का तांडव

Image credit: Internet

Brahmos vs RudraM-II Missile: भारत ने पिछले दिनों रुद्रम-2 एयर-टू-सरफेस एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी है. टार्गेट को पूरी सटीकता के साथ तबाह किया गया. रुद्रम-2 मिसाइल को रडार किलर मिसाइल भी कहा जाता है. रडार सिस्‍टम किसी भी देश की सुरक्षा के लिए नाक-कान और आंख की तरह काम करता है. इसके नष्‍ट होने पर इनकमिंग एरियल थ्रेट को डिटेक्‍ट करना और उसे निष्क्रिय करना असंभव हो जाता है. इसके साथ ही रुद्रम सीरीज की मिसाइलें एयर डिफेंस सिस्‍टम को भी रेडिएशन डिटेक्‍शन के आधार पर तबाह करने में सक्षम होंगी. वहीं, दूसरी ओर भारत के म्‍यान में एक और ब्रह्मास्‍त्र है, जिससे पूरी दुनिया खौफ खाती है. उसका नाम है - ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल. ब्रह्मोस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी प्रचंडता का परिचय दे चुका है. इसके अचूक निशाने को देखते हुए विदेशों में इसकी काफी डिमांड है. ब्रह्मोस और रुद्रम दोनों सर्वथा अलग खासियत की मिसाइल हैं, जो दुश्‍मनों के लिए तबाही का सामान से कम नहीं.   Read More ...

free visitor counters