Recipe: मिठाई की दुकान पर नहीं, घर में बनता है ये राजस्थानी चूरमा, खुशबू ऐसा कि महक उठेगा हर कोना

Image credit: Internet

Mogri Churma Recipe: गणेश महोत्सव में अगर बप्पा के भोग के लिए देसी स्वाद वाली कोई खास मिठाई बनाना चाहते हैं, तो जालौर की मोगरी का चूरमा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. गृहिणी संतोष देवी के अनुसार इसे बनाने में ज्यादा घी की जरूरत नहीं पड़ती. सबसे पहले गेहूं के आटे में घी, दूध और गुनगुना पानी डालकर आटा तैयार किया जाता है. फिर छलनी पर रगड़कर आटे से छोटे-छोटे दाने बनाए जाते हैं. इन मोगरी को धीमी आंच पर करीब 20 से 25 मिनट तक भूनकर सुनहरा किया जाता है. इसके बाद गुड़ की एक तार की चाशनी बनाई जाती है. चाशनी में केसर और कुटी इलायची डालने से मिठाई की खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है. भुनी मोगरी को चाशनी में मिलाकर ऊपर से मेवे डालें और स्वादिष्ट भोग तैयार करें.   Read More ...

free visitor counters