छोटा सा स्टॉल, बड़ा मेन्यू और बढ़ती भीड़, सीतामढ़ी में दो भाइयों ने बनाया फूड हॉटस्पॉट

Image credit: Internet

बिहार के सीतामढ़ी के शंकर चौक पर दो भाइयों का छोटा सा फूड स्टॉल पिछले ढाई महीनों में लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. शुरुआत में जहां रोजाना 20-25 स्टिक ही बिकती थीं, वहीं अब मांग बढ़कर 35 से 50 या उससे ज्यादा स्टिक तक पहुंच गई है. स्टॉल पर सोया मसाला चाप, मलाई चाप, अफगानी और ईरानी चाप के साथ मशरूम टिक्का, पनीर टिक्का, फ्रैंकी रोल और खास मशरूम व वेज शेक भी मिलते हैं. खास बात यह है कि यहां व्यंजनों की कीमत 70 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक है, जिससे किफायती दाम में अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters