पार्लर से शादी में लौट रही थी दुल्हन, अचानक रास्ते में मिल गई अपनी बारात, फौरन घुमा लिया चेहरा!
कहते हैं कि दुल्हन को अपने दूल्हे की बारात को नहीं देखना चाहिए. इस बात का पूरा पालन एक दुल्हन ने किया है जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम यूजर सपना शर्मा (@itsmedream29) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो दुल्हन की तरह तैयार होकर पार्लर से लौट रही हैं. तभी बीच में उन्हें बारात दिख जाती है तो वो चेहरा घुमा लेती हैं और कहती हैं कि दुल्हन अपनी बारात नहीं देख सकती. उनके अकाउंट को देखकर लग रहा है कि वो असली में दुल्हन नहीं बनी थीं, बल्कि वीडियो बनाने के लिए दुल्हन की तरह सिर्फ रेडी हुई थीं. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उनके अकाउंट पर शादी से जुड़े कोई और वीडियोज नहीं देखने को मिल रहे हैं जिससे दावे से कहा जा सके कि उनकी शादी हो चुकी है. इस वीडियो को 24 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.) Read More ...
Related posts
दक्षिण में विकास परियोजनाओं की झड़ी, आज केरल-तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री
चलती बाइक पर की साड़ी सेट, फिर लड़की ने रोड पर दौड़ाई गाड़ी, देखते रहे गए लोग!
हनी ट्रैप गैंग! ग्वालियर में पति-पत्नी, बेटी-दामाद गिरफ्तार, इंदौर का राज खुला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail