CJP Protest: संसद के पास पहुंचे CJP के प्रदर्शनकारी... बंद हुए गेट, एक्शन में आ गई CISF

Image credit: Internet

Parliement Monsoon Session: दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जंतर-मंतर से निकले CJP के प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे. हालात बिगड़ते देख सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं. बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी विजय चौक की तरफ से संसद के एक गेट तक पहुंच गए थे. इसके बाद एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए गेट बंद कर दिए गएय CISF की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. इस दौरान संसद के बाहर सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया गया. आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई. कुछ समय के लिए सांसदों की गाड़ियों की आवाजाही भी रोक दी गई. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा. मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया. संसद के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई ताकि कोई भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके.   Read More ...

free visitor counters