संबित पात्रा ने जिस परियोजना का किया उद्घाटन, थोड़ी देरी बाद उसे तोड़ने पहुंच गया इंजीनियर
ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी इंजीनियर ने सिर्फ इसलिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया क्योंकि उसका नाम उद्घाटन प्लेट पर नहीं लिखा था. यह अजीबोगरीब घटना ओडगांव एनएसी (NAC) क्षेत्र की है. यहां करीब 9.8 करोड़ रुपये की लागत से नए एनएसी कार्यालय, कल्याण मंडप और बाजार रिनोवेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का निर्माण किया गया था. इस भव्य परियोजना का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को पुरी के सांसद डॉ. संबित पात्रा, नयागढ़ के विधायक डॉ. अरुण कुमार साहू, जिला कलेक्टर और एनएसी कार्यकारी अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ था. नेम प्लेट पर सभी वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज थे लेकिन इस पूरी परियोजना में अपनी भूमिका निभाने वाले इंजीनियर सत्य नारायण साहू का नाम उस पर कहीं नहीं था. अपना नाम गायब देखकर इंजीनियर इस कदर आगबबूला हो गए कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं.ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी इंजीनियर ने सिर्फ इसलिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया क्योंकि उसका नाम उद्घाटन प्लेट पर नहीं लिखा था. यह अजीबोगरीब घटना ओडगांव एनएसी (NAC) क्षेत्र की है. यहां करीब 9.8 करोड़ रुपये की लागत से नए एनएसी कार्यालय, कल्याण मंडप और बाजार रिनोवेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का निर्माण किया गया था. इस भव्य परियोजना का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को पुरी के सांसद डॉ. संबित पात्रा, नयागढ़ के विधायक डॉ. अरुण कुमार साहू, जिला कलेक्टर और एनएसी कार्यकारी अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ था. नेम प्लेट पर सभी वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज थे लेकिन इस पूरी परियोजना में अपनी भूमिका निभाने वाले इंजीनियर सत्य नारायण साहू का नाम उस पर कहीं नहीं था. अपना नाम गायब देखकर इंजीनियर इस कदर आगबबूला हो गए कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. Read More ...
Related posts
घर में नहीं टिक रही लक्ष्मी? गरुड़ पुराण के अनुसार तुरंत बदल दें ये आदतें
कम बजट में घू्मना है बनारस, तो इन जगहों पर सस्ते होटल और होम स्टे की है भरमार
बारिश में मुरझा रही है तुलसी, तो ये 7 आसान टिप्स पौधे को रखेंगे हमेशा हरा-भरा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
कौन हैं अभिषेक पोरेल? जो बने थे कभी ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, अब रेप केस में फंसे
21-07-26 09:07:01am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail