नॉर्थ-ईस्टर्नर्स नॉट अलाउड! महिला वकील के बाल खींचे, सड़क पर घसीटा और... करोल बाग के आश्रम में दिन भर चला बवाल

Image credit: Internet

दिल्ली के करोल बाग स्थित स्वामी कृष्णानंद उदासीन आश्रम में गुवाहाटी हाईकोर्ट की महिला वकील निशा पोद्दार ने मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, पहले कुछ लोग आश्रम में पहुंचे और केयरटेकर्स के साथ मारपीट की. पुलिस के लोगों को थाने ले जाने के बाद शाम को दोबारा हंगामा होने का आरोप है. महिला वकील ने बाल खींचने, सड़क की ओर घसीटने, जान से मारने की धमकी और उनके मोबाइल-लैपटॉप को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. शिकायत में नॉर्थ-ईस्ट से होने को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का भी आरोप लगाया गया है.   Read More ...

free visitor counters