सरखेज हाईवे पर रफ्तार का तांडव! टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, मची चीख-पुकार

Image credit: Internet

अहमदाबाद-गांधीनगर सरखेज हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. गांधीनगर के सरगासन इलाके के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं. टक्कर के तुरंत बाद एक कार में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. तीन घायलों का इलाज गांधीनगर सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक घायल को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.   Read More ...

free visitor counters