Weather Upadte: मार्च में मौसम का ड्रामा... आंधी, बारिश और ओलावृष्टि! जाने क्या है आपके शहर का हाल?

Image credit: Internet

Weather Upadte: मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम ने अचानक पलटी मारी है. तेज धूप की जगह अब काले बादल छा गए हैं, हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है और कई जगहों पर गरज, चमक और बारिश शुरू हो चुकी है. राजस्थान से लेकर बिहार तक करीब 15 जिलों में मौसम का मिजाज खतरनाक हो गया है. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि यह सामान्य बारिश नहीं है, बल्कि एक बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है जो अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और तेज हवाएं 20–30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इससे तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट आ सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है क्योंकि रबी फसलों को नुकसान का खतरा है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है. मछुआरों और ग्रामीण लोगों को सुरक्षित रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आईएमडी ने बताया है कि यह सिस्टम 26 मार्च से 30 मार्च तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को सलाह है कि खुले में जाने से बचें, तेज हवा और बारिश के समय सुरक्षित जगह पर रहें और सतर्क रहें.   Read More ...

free visitor counters