Video: आधी रात को भी मिलेगा गरम समोसा! 6 महीने तक नहीं होगा खराब, जमशेदपुर के दिलीप का अजूबा स्टार्टअप

Image credit: Internet

Jamshedpur Frozen Samosa Startup: अगर आप समोसे के शौकीन हैं तो जमशेदपुर के दिलीप जी की यह नई पहल आपके किचन का नजारा बदल देगी. शहर में फ्रोजन फायर (Frozen Fire) नाम से एक अनोखा स्टार्टअप लॉन्च हुआ है. जो ऐसे समोसे पेश कर रहा है जिन्हें आप 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. अब अचानक घर आए मेहमान हों या आधी रात की भूख, बस फ्रीजर से निकालें, तलें और गरमा-गरम लुत्फ उठाएं. दिलीप जी का यह स्टार्टअप केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि स्वाद में भी एक्सपेरिमेंटल है. यहां आपको साधारण आलू समोसे के अलावा चिली अनियन गार्लिक, बीटरूट ट्विस्ट, बंगाली सिंघाड़ा और तीखा ठेचा आलू समोसा जैसे यूनिक फ्लेवर मिल रहे हैं. वर्किंग प्रोफेशनल्स और बच्चों के लिए यह रेडी-टू-फ्राई कॉन्सेप्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. स्वाद और तकनीक के इस संगम ने पारंपरिक समोसे को एक मॉडर्न अवतार दे दिया है. जिससे जमशेदपुर के जायके में एक नया अध्याय जुड़ गया है.   Read More ...

free visitor counters