Indiramma Housing Scheme: हैदराबाद में गरीबों को ₹11 लाख का 1-BHK, सरकार देगी ₹5 लाख सब्सिडी; लॉटरी शुरू

Image credit: Internet

Indiramma Housing Scheme Hyderabad: तेलंगाना सरकार की इंदिरम्मा हाउसिंग स्कीम के तहत हैदराबाद में गरीबों के लिए 7,680 पक्के फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है. 11 लाख रुपये की लागत वाले इस 1-BHK फ्लैट पर सरकार 5 लाख रुपये की सीधी सब्सिडी और मुफ्त रजिस्ट्री दे रही है. लाभार्थी को शेष 6 लाख रुपये चार आसान किस्तों में देने होंगे. योजना के तहत 40,900 पात्र आवेदकों के लिए पारदर्शी लकी ड्रॉ प्रक्रिया जारी है. सभी निर्माण कार्य आगामी बोनालु पर्व से पहले पूरे कर लिए जाएंगे.   Read More ...

free visitor counters