रमेश भील बीजेपी ऑफिस में 28 साल परोसते रहे चाय-पानी, अब मिला चुनाव का टिकट

Image credit: Internet

BJP gives ticket to peon: गुजरात के मेहसाणा नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 13 से रमेश भील को उम्मीदवार बनाकर चर्चा बटोरी है, जो करीब 28 साल तक पार्टी कार्यालय में चपरासी के रूप में काम करते रहे हैं. 50 वर्षीय भील ने नामांकन दाखिल कर एक साधारण कार्यकर्ता से उम्मीदवार बनने का सफर तय किया है. पार्टी के इस फैसले को कार्यकर्ता-प्रथम सोच का उदाहरण माना जा रहा है, जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने वालों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया है. भील ने इसे सेवा का मौका बताते हुए ईमानदारी से काम करने की बात कही, वहीं उनकी उम्मीदवारी को आम लोगों से जुड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters