पंजाब से गुजरात सिर्फ 13 घंटे में, 1316 KM लंबे एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होंगे 4 राज्य

Image credit: Internet

Amritsar Jamnagar Expressway: पंजाब से गुजरात का सफर अब जल्द ही काफी आसान और तेज होने वाला है. अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे बनने के बाद दोनों शहरों के बीच करीब 1316 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय करने की उम्मीद है. अभी पुराने रास्ते से सफर में करीब 26 घंटे तक लग सकते हैं. छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगा. राजस्थान में इसका सबसे लंबा करीब 637 किलोमीटर हिस्सा है. हनुमानगढ़ से जालोर तक का हिस्सा खोल दिया गया है और प्रोजेक्ट का 85 से 90 प्रतिशत काम पूरा होने की जानकारी है. पूरे कॉरिडोर को दिसंबर 2026 में खोलने की तैयारी है.   Read More ...

free visitor counters