Health Tips: सेहत का खजाना है ये घास, बालों से लेकर सांस की बीमारियों में वरदान! फायदे जानकर आप भी ढूंढेंगे
Health Tips: दूधी घास, जो देखने में आम घास जैसी लगती है, लेकिन इसके फायदे चौंका देने वाले हैं. इस पौधे को तोड़ने पर इसमें से दूध जैसा सफेद रस निकलता है, इसी वजह से इसे दूधी घास कहा जाता है. दूधी घास बालों की समस्याओं में काफी फायदेमंद मानी जाती है. सफेद बाल, बाल झड़ना और गंजापन जैसी दिक्कतों में इसके पत्तों का रस उपयोगी होता है. कनेर के पत्तों के साथ मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है. खांसी, अस्थमा जैसी समस्याओं में भी यह पौधा कारगर माना जाता है. इसके पत्तों का पाउडर बनाकर काढ़ा तैयार किया जाता है, जिसे नियमित लेने से सांस की नली की सूजन कम होती है और श्वसन तंत्र मजबूत होता है. दूधी घास के दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. दाद, खाज और खुजली जैसी समस्याओं में इसे लगाने से राहत मिलती है. हालांकि, दूधी घास के कई फायदे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए. गलत मात्रा या बिना जानकारी के उपयोग नुकसान भी पहुंचा सकता है. Read More ...
Related posts
तमिलनाडु में युवक ने हाईलाइट होने के लिए मतदान कर किया ऐसा काम, जाना पड़ा जेल
कब कोबरा के काटने पर नहीं होता कोई असर, जहर की एक बूंद निकाल नहीं पाता विषधर
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
World Cup 2026 से पहले India की T20 टीम की चुनौतियाँ: कप्तान का बयान
23-04-26 06:04:35pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail